Bihar

बिहार में 8000 तक कम हुए कृषि यंत्रों के दाम, जानिए अब कितने में मिलेगी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राइस मिल विद्युत मोटर चालित थ्री एचपी यंत्र की यूनिट कॉस्ट पिछले साल 50 हजार रुपये कृषि विभाग की ओर से निर्धारित थी. जबकि कर्नाटक कृषि विभाग की ओर से 42700 रुपये तथा पश्चिम बंगाल कृषि विभाग ने इसकी कीमत 48 हजार रुपये निर्धारित की है. कर्नाटक से 73 सौ तथा पश्चिम बंगाल से दो हजार रुपये अधिक बिहार में इस यंत्र की कीमत थी. मामला कृषि विभाग की यूनिट कॉस्ट कमेटी के सामने आने के बाद इसमें बदलाव कर दिया गया है.

थ्री एचपी यंत्र की यूनिट कॉस्ट 42 हजार रुपये निर्धारित

अब राइस मिल विद्युत मोटर चालित थ्री एचपी यंत्र की यूनिट कॉस्ट 42 हजार रुपये निर्धारित की गयी है. इसमें 50 फीसदी तक सब्सिडी भी दी जायेगी. पिछले साल की तुलना में इस साल इस यंत्र की कीमत आठ हजार रुपये कम निर्धारित की गयी है. कॉस्ट कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि कृषि यंत्रों के निर्माताओं की संख्या अधिक होने के कारण बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. जिससे, यंत्रों के बाजार दर में गिरावट आयी है. इस यंत्र की कीमत तमिलनाडु कृषि विभाग की ओर से 52 हजार निर्धारित है.

चैफ कटरों की कीमत भी घटायी गयी

चैफ कटरों की कीमत भी इस साल घटा दी गयी है. स्टेशनरी इंजन चालित चैफ कटर-2 की कीमत पिछले साल 30 हजार रुपये निर्धारित थी. अब इसे घटाकर 30 हजार कर दिया गया है. वहीं, चैफ कटर इंजन-विद्युत मोटर की कीमत अब 44 हजार से 36 हजार रुपये निर्धारित कर दी गयी है.

जानवरोंं को भगाने के उपकरण में एक ही कंपनी लिस्टेड

खेतों से जानवरों को भगाने के उपकरण में कई वर्षों से एक ही कंपनी लिस्टेड थी. जबकि, कंपनी के उस उपकरण के समान बाजार में अब कई प्रोडक्ट आ गये हैं. इसे देखते हुए कॉस्ट यूनिट कमेटी ने पूर्व में शामिल बायोएकॉस्टिक उपकरण के बदले जानवर विकर्षक यंत्र को योजना में रखने की अनुशंसा की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago