Bihar

UP की तर्ज पर बिहार में भी टैक्स फ्री हो ‘द केरल स्टोरी’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की मांग

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी अदा शर्मा स्टारर ‘द केरला स्टोरी’ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है. फिल्म को जहां लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है वहीं इसका विरोध भी हो रहा है. फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने फिल्म को बंगाल में बैन करने की बात कही है. वहीं तमिलनाडु में थिएटर एंड मल्टीप्लेक्स ओनर्स एसोसिएशन ने फिल्म को नहीं दिखाने का फैसला किया है.

इधर MP और UP के सीएम ने फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में भी फिल्म द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री करने की मांग की.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया है- The Kerala Story को यूपी की तर्ज पर बिहार में भी टैक्स फ्री किया जाना चाहिए. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे में फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही है.

केरल को बदनाम करने की साजिश

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने राज्य में फिल्म पर बैन लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को कश्मीर फाइल्स के जरिए बदनाम करने के बाद केरल के लोगों को ‘द केरला स्टोरी’के माध्यम से बदनाम किया जा रहा है. ममता बनर्जी ने कहा फिल्म में तथ्यों को तोड़ृ मरोड़ कर दिखाया गया है. इसलिए नफरत और हिंसा को टालने के लिए पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन किया गया है. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि पश्चिम बंगाल को बदनाम करने के लिए बंगाल फाइल्स बनाने की तैयारी हो रही है.

अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार

पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन करने के बाद भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने फिल्म को बैन करने पर कहा कि यह अभिव्यक्ति की आजादी प्रहार है. इससे पूरे देश को गलत संदेश जा रहा है. वहीं ‘द केरला स्टोरी’के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने फिल्म को बैन किए जाने के बाद कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है. वहीं फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि जब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास किया है तो फिल्म का विरोध नहीं होना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago