National

CM नीतीश और नवीन पटनायक के बीच हुई मुलाकात, विपक्षी एकता को मजबूत करने पर हो रही चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मिशन विपक्षी एकता के तहत आज ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलकात करने पहुंचे। जहां नीतीश कुमार और उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे।

इन नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नीतीश और पटनायक एक टेबल पर बैठकर बातचीत करते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद हैं। नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को मजबूत करने के मुद्दों पर नीतीश और नवीन पटनायक के बीच बात हुई।

दरअसल, विपक्षी एकता मिशन के तहत सीएम नीतीश आज यानि 9 मई को ओडिशा पहुंचे हैं। जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ उनके आवास में बैठक कर रहे हैं। दिन का भोजन भी वह नवीन पटनायक के साथ ही करेंगे। इस दौरान इन दोनों नेताओं के बीच कई तरह की चर्चा हो रही है। वहां से आने के बाद नीतीश के झारखंड के सीएम से मिलने के आसार भी जताए जा रहे हैं।

वहीं, इससे पहले बीते कल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, हमने तीनों बड़े नेताओं से मुख्यमंत्री ने टेलीफोन से बातचीत कर ली है। अब उनसे मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। कर्नाटक चुनाव के बाद बिहार में विपक्षी दलों की बैठक हो सकती है। जदयू के मंत्री संजय झा ने भी पिछले दिनों कहा था कि बैठक संभव है और उसके बाद विपक्षी एकता की मुहिम और तेज होगी।

मालूम हो कि, ओडिशा के मुख्यमंत्री गठबंधन की राजनीति पर कभी विश्वास नहीं करते है। वे हमेशा अपना अलग स्टैंड लेने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में नीतीश के लिए नवीन पटनायक को विपक्षी एकता के लिए मनाना काफी मुश्किल नजर आ रही है। नवीन पटनायक के बीजेपी नेताओं खासकर पीएम नरेंद्र मोदी से अच्छे रिश्ते हैं। इस लिहाजा भी नीतीश कुमार अपनी बातों में जल्द नवीन पटनायक को ला पाएंगे ये थोडा मुश्किल से नजर आ रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago