Bihar

डबल डेखर टूरिस्ट बस के अंदर 5 फीट गहरा तहखाना! 1500 लीटर शराब छिपाकर ले जा रहे थे चोर, कीमत जान पुलिस की भी उड़े होश

बिहार के दरभंगा में पुलिस ने टूरिस्ट बस में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी किए जाने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी के पुल के पास नदी में शराब की बड़ी खेप एक यात्री बस से बरामद की है. जब्त शराब 1587 लीटर बताई गई है जिसकी कीमत करीब 8 से 10 लाख है. हायाघाट थाना और एसटीएफ टीम की संयुक्त छापेमारी में उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यात्री बस से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है.

बस के अंदर 5 फीट ज्यादा गहरा डिब्बा

बस के अंदर 5 फीट से ज्यादा का गहरा डिब्बा खाना बनाया गया है, जिसमें पूरा शराब भरा हुआ था. बताया जाता है कि हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौरी फूल के आगे बांध के नीचे नदी के पेट में सुनसान जगह पर रात के अंधेरे में बस से शराब की खेप को उतारा जा रहा था. हायाघाट पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की नंबर वाली यात्री बस से शराब की खेप लाई जा रही है. इसी सूचना पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. पुलिस ने तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए एक टीम तैयार की और फिर खोजबीन शुरू कर दी.

पुलिस ने तस्करी करने वाले को मौके पर धर दबोचा

बताया गया कि हथौड़ी पुल के पास नदी की बीचोबीच शराब की खेप उतारी जा रही है. पुलिस ने जब जांच करना शुरू किया तो बस में सवार 3 लोगों में से दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, बाकी एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब जांच को आगे बढ़ा रही है और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, गिरफ्तार तस्कर का नाम इमरान पुत्र तरीकत जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

1 घंटा ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

3 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

4 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

10 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

11 घंटे ago