Bihar

तेजप्रताप ने किया खुलासा कि उनका जन्म इनकी वजह से ही हुआ, ट्विटर पर शेयर की फोटो

अपने ट्वीट और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बिहार सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रीपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। इस बार सुर्ख़ियों का कारण उनका एक ट्वीट है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि उनका जन्म किसकी वजह से हुआ है। अब यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक ट्वीट करते हुए कहा, “मेरा जन्म इन्ही के आशीर्वाद से हुआ है। मेरे पिता जी अक्सर इनका दर्शन करने जाया करते थे।” उन्होंने एक फोटो भी ट्वीट किया, जिसमें देवराहा बाबा दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि बाबा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने सैंकड़ों वर्ष जीवित रहने का रिकॉर्ड बनाया है और कहा जाता है कि उन्हें कई तरह की सिद्धियां भी प्राप्त थीं। कहा जाता है कि उन्होंने 900 वर्ष से भी अधिक जीने का रिकॉर्ड बनाया था।

बागेश्वर बाबा को लेकर भी दिया था बयान 

वहीं इससे पहले तेजप्रताप यादव ने कहा था कि अगर बागेश्वर बाबा हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की बात करेंगे तो वह उनका विरोध करेंगे। तेजप्रताप यादव ने कहा, “अगर बागेश्वर बाबा हिंदू मुसलमान भाई को लड़वाने के लिए आ रहे हैं तो मैं उनका विरोध करूंगा, मैं उनका हवाई अड्डे पर घेराव करूंगा। अगर भाईचारे का संदेश देंगे कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हैं भाई-भाई तो उनकी बिहार में एंट्री हो सकती है।”

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में बनेगी दिल्ली की तरह 150 किमी लंबी रिंग रोड, समस्तीपुर समेत आसपास के कई जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने विभिन्न मुद्दों पर बयान देते हुए विकास…

49 मिनट ago

बिहार में ‘बुलडोजर बवाल’ और ‘दंगा-फसाद’ नहीं चाहिए, निशांत को CM बनाने के लिए लगे पोस्टर

बिहार की सियासत में इन दिनों बिहार के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है.…

3 घंटे ago

बिहार में सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया ‘आजादी’ खत्म, राय देने पर जाएगी नौकरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना पहले जैसा नहीं…

6 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार पर स्कूल में सुरक्षा की पाठशाला, फोकल शिक्षक व बाल प्रेरक चुने गए

समस्तीपुर : बच्चों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में “सुरक्षित…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर सीट को लेकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो पक्षों के बीच मारपीट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार को जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सीट पर बैठने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

17 घंटे ago