Bihar

एसपी-थानेदार को नीतीश की चेतावनी- बिना बताये औचक ऑफिस-थाना चेक करूंगा, फील्ड में रहो, गश्त करो

राजधानी पटना में विशेष सुरक्षा दल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने आला पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो घर में ना बैठें, फील्ड में रहें और गश्त करें साथ ही दफ्तर में भी समय दें। मैं कभी भी पुलिस थानों और दफ्तरों का निरीक्षण कर सकता हूं। और इस दौरान अगर अधिकारी गायब मिले तो फिर कार्रवाई करूंगा।

साथ ही नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि पुलिस विभाग में जितनी भी बहाली होनी है, उसे तेजी से पूरा किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीजीपी आरएस भट्टी की तारीफ भी की। उन्होने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वो किसी भी अपराधी को छोड़ेंगे नहीं।

पुलिस विभाग को बड़ी सौगात

इस मौके पर सीएम नीतीश ने बिहार पुलिस को बड़ी सौगात दी। उन्होने 342 करोड़ की लागत से 174 नवनिर्मित थाना भवन और पुलिस भवनों का उद्घाटन किया और 684 करोड की लागत से बनने वाले 150 पुलिस भवनों का शिलान्यास भी किया। बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी हमला हमलावर रहती है। हाल ही में हुई बैंक डकैती के मामलों पर भी विपक्ष ने नीतीश सरकार को घेरा है। ऐसे में अब नीतीश कुमार भी एक्टिव मोड़ में नजर आए।

पुलिस अफसरों और थानेदारों की लगाई क्लास

कार्यक्रम के दौरान उन्होने पुलिस अधिकारियों की क्लास ली। और खासतौर से एसपी और थानेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। और कहा कि सीनिय अधिकारी मोबाइल छोड़ फील्ड में भी निकला करें। मोबाइल का इस्तेमाल करें लेकिन फील्ड में पैदल और मोटरसाइकिल से गश्त करें। अगर किसी को हिरासत में लेते हैं। तो उसे अच्छे से रखिए। कुछ उसे खिलाइए भी, हमने जो सुझाव दिए है, उस पर अमल करिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

4 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

6 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

8 घंटे ago