बिहार के मोतिहारी में शादी के मंडप में दूल्हे की डिमांड उसे भारी पड़ गई. शादी करने पहुंचा दूल्हा अचानक से सोने की चेन की मांग करने लगा और चेन नहीं मिलने पर शादी करने से इनकार कर दिया. उसके बाद वर और वधु पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया. विवाद के बाद वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता, भाई और जीजा को बंधक बना लिया. बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायती हुई उसके बाद सभी को मुक्त किया गया. मामला मोतिहारी शहर के बेलवनवा मुहल्ला का है, जहां एक लड़की की शादी के लिए शनिवार की रात बारात आई थी.
दूल्हे को बनाया बंधक:
बताया जा रहा है कि शहर के बेलवनवा मोहल्ले के रहने वाले श्याम महतो की पुत्री कोमल कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव निवासी राजेश महतो के पुत्र रोहित कुमार के साथ तय हुई थी. शनिवार को लड़का पक्ष बारात लेकर लड़की वाले के घर पहुंचा, जहां वरमाला के बाद शादी की रस्म शुरू हुई.
हालांकि जब सिंदूरदान का वक्त आया, तो दूल्हे ने सोने की चेन की मांग कर दी. दूल्हा सोने की चेन की मांग पर अड़ गया और सिंदूरदान करने से इंकार कर दिया. उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत उसके पिता राजेश महतो, भाई किशन कुमार और जीजा दीपक कुमार को बंधक बना लिया.
बिना शादी लौटी बारात:
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़के के गांव से कुछ लोग आए और दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर पंचायती बुलाई. पंचायती में दहेज में दी गई राशि और बरात के स्वागत में हुए खर्च का लगभग 5 लाख रुपया लड़की पक्ष को देने का निर्णय हुआ. लड़का पक्ष ने पंचायत के निर्णय के बाद रुपया वापस किया. फिर लड़की वालों ने सभी को रविवार के शाम में मुक्त कर दिया और बिना शादी के ही बरात वापस लौट गई.
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…