Bihar

बिहार: सिंदूरदान के वक्त सोने की चेन की जिद से टूटी शादी… दूल्‍हे, बाप-भाई और जीजा को वधुपक्ष ने बनाया बंधक

बिहार के मोतिहारी में शादी के मंडप में दूल्हे की डिमांड उसे भारी पड़ गई. शादी करने पहुंचा दूल्हा अचानक से सोने की चेन की मांग करने लगा और चेन नहीं मिलने पर शादी करने से इनकार कर दिया. उसके बाद वर और वधु पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया. विवाद के बाद वधु पक्ष के लोगों ने दूल्‍हा, उसके पिता, भाई और जीजा को बंधक बना लिया. बाद में दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायती हुई उसके बाद सभी को मुक्त किया गया. मामला मोतिहारी शहर के बेलवनवा मुहल्ला का है, जहां एक लड़की की शादी के लिए शनिवार की रात बारात आई थी.

दूल्हे को बनाया बंधक:

बताया जा रहा है कि शहर के बेलवनवा मोहल्ले के रहने वाले श्याम महतो की पुत्री कोमल कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटखौलिया गांव निवासी राजेश महतो के पुत्र रोहित कुमार के साथ तय हुई थी. शनिवार को लड़का पक्ष बारात लेकर लड़की वाले के घर पहुंचा, जहां वरमाला के बाद शादी की रस्म शुरू हुई.

हालांकि जब सिंदूरदान का वक्त आया, तो दूल्हे ने सोने की चेन की मांग कर दी. दूल्हा सोने की चेन की मांग पर अड़ गया और सिंदूरदान करने से इंकार कर दिया. उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्‍हे समेत उसके पिता राजेश महतो, भाई किशन कुमार और जीजा दीपक कुमार को बंधक बना लिया.

बिना शादी लौटी बारात:

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद लड़के के गांव से कुछ लोग आए और दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर पंचायती बुलाई. पंचायती में दहेज में दी गई राशि और बरात के स्वागत में हुए खर्च का लगभग 5 लाख रुपया लड़की पक्ष को देने का निर्णय हुआ. लड़का पक्ष ने पंचायत के निर्णय के बाद रुपया वापस किया. फिर लड़की वालों ने सभी को रविवार के शाम में मुक्त कर दिया और बिना शादी के ही बरात वापस लौट गई.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago