समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में कुछ ‘बड़ा’ होनेवाला है! पटना RJD ऑफिस में महागठबंधन के सभी दलों की बैठक

आज पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में महागठबंधन की बैठक हुई. जहां आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कांग्रेस विधायक अशोक राम और सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे सहित अन्य घटक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि देश भर में विपक्षी एकता की कवायद हो रही है. लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए मिलकर रणनीति बनाने की कोशिश की जा रही है.

“बिहार में महागठबंधन की सरकार है. हमारे सभी घटक दल लोकतंत्र-संविधान और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने को अग्रसर है. देशभर में विपक्षी एकता को लेकर लगातार हमलोग बैठक कर रहे हैं. इसी सिलसिले में हमलोग बातचीत कर रहे हैं”- शक्ति यादव, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल

IMG 20220723 WA0098

महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता मौजूद: 

वहीं, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार के महगठबंधन दलों की यह महत्वपूर्ण बैठक है. जनहित के मुद्दों से लेकर तमाम मसलों पर हमलोग चर्चा करने आए हैं. विपक्षी एकता को और मजबूत करने के लिए हमलोग रणनीति बना रहे हैं. वैसे तो बिहार में हमलोग एकजुट हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर भी विपक्षी एकता का प्रयास किया जा रहा है.

IMG 20230522 WA0020

“महंगाई-बेरोजगारी और तमाम मुद्दों को लेकर हमलोग बातचीत करने आए हैं. हर स्तर पर चर्चा करने आए हैं. सभी घटक दलों के नेता इस बैठक में शामिल हुए हैं. महागठबंधन एकजुट है”- उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष, जनता दल यूनाइटेड

20x10 unipole 18.05.2023 scaled

हरिवंश पर क्या बोले उमेश कुशवाहा?:

इस दौरान जब पत्रकारों ने उमेश कुशवाहा से पूछा कि जेडीयू ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया था लेकिन इसके बावजूद आपकी पार्टी के सांसद हरिवंश उस कार्यक्रम में क्यों शामिल हुए? इस पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जो किया है, वो सब जानते हैं. कहीं से भी ये ठीक नहीं है, पहले से ऐसी एक्टिविटी उनकी रही है. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी एक्शन लेगी तो उन्होंने चुप्पी साध ली.

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu GIMG 20230513 WA0020Samastipur Town Page Design 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230428 WA0067 01 01IMG 20230416 WA0006 01Post 193 scaled