देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नए संसद भवन (New Parliament Building) का उद्घाटन कर दिया है। जदयू (JDU), राजद (RJD) और कांग्रेस सहित 19 दलों ने इस उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया।
हालांकि, केंद्र की भाजपा सरकार नए संसद का महिमामंडन करने में जुटी है। इसी बीच लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने ताबूत के साथ नए संसद भवन की तस्वीर पोस्ट कर नई बहस छेड़ दी है।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ ताबूत है और दूसरी तरफ नया संसद भवन है। कैप्शन में लिखा है- ये क्या है? हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स अटकलें लग रहे हैं कि नए संसद भवन के आकार की ताबूत से तुलना की गई है।
राजद के इस ट्वीट को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने राजद पर पलटवार करते हुए कहा-
RJD ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ओर नये संसद भवन का चित्र और दूसरी और मृतक को रखने वाले बक्सा यानी coffin का चित्र डाला है ।पहला चित्र भारत का भविष्य है और दूसरा चित्र RJD का भविष्य है ।भारत के गौरव दिवस पर इतनी शर्मनाक हरकत आरजेडी और जदयू ही कर सकता है ।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…
जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…