Bihar

सुहागरात को ही धोखा, आशिक संग ज्वेलरी-पैसे लेकर भागी दुल्हन, दूल्हा बोला- सोचा ही नहीं था ऐसा फ्रॉड करेगी

शादियों के सीजन में बिहार से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे. इस घटना में एक दुल्हन सुहागरात को ही पति को छोड़ ससुराल से फरार हो गई साथ ही गहने और रुपये पर भी हाथ साफ कर गई. गृहस्थी बसाने के सपने देखने वाला दूल्हा अब थाने के चक्कर लगा रहा है ताकि उसे न्याय मिले.

मामला भागलपुर जिला से जुड़ा है. नवगछिया इलाके के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में शादी कर ससुराल पहुंची नवविवाहिता फरार हो गई. घटना को लेकर पीड़ित पति नंदलाल ठाकुर ने भवानीपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. पीड़ित ने बताया कि उसके हाथो की मेंहदी भी अभी नही छूटी थी. अभी तो पत्नी के साथ घर बसाने का सपना ही देख रहा था कि ऐसा हो गया. 21 मई को मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहछी लक्ष्मीपुर में धूमधाम से उसकी शादी हुई थी. 22 मई को पत्नी के साथ वो अपने घर पहुंचा.

22 मई की ही देर रात जेवरात नगदी समेत अन्य सामग्री लेकर उसकी पत्नी फरार हो गई. इस मामले को लेकर ससुराल में छानबीन की गई तो पता चला कि नव विवाहिता वहां नहीं पहुंची और प्रेम प्रसंग में प्रेमी के साथ फरार हो गई है. इसको लेकर पीड़ित पति ने प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कर सघनता से जांच की गई. केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मानसी के एक गांव से नवविवाहिता के साथ फरार होने में उपयोग की गई क्रेटा चारपहिया वाहन को गुरुवार को बरामद कर लिया है.

नवविवाहिता का शुक्रवार को न्यायलय में बयान करवाया. पीड़ित युवक ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज के तहत मेरी शादी हुई थी. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई. नगदी लगभग एक लाख चालीस हजार लगभग था वहीं जेवरात जो हम दिए थे वो पांच तोला और जो गिफ्ट वगैरह मिला था वो सब लेकर भाग गई. गिफ्ट में भी उसे दो तोला सोना मिला था. पति का कहना है कि प्रेमी को हम यदि पहचानते तो शादी ही नहीं करते लेकिन लड़की सारी बात जानती थी, फिर भी उसके माता-पिता ने मुझसे शादी करवा दी.

दूल्हे का कहना है कि हम तो कभी शादी से पहले अपनी पत्नी से बात नही किए लेकिन जो मिडियेटर था और मेरी मम्मी, कभी-कभी बात करती थी. दस दिन पंद्रह दिन में बात होती थी और इतनी अच्छे से बात करती थी कि लगता नहीं था की वो फ्रॉड है. इस मामले में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है, और अनुसंधानकर्ता के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद भी कर लिया गया है.

लड़की को बरामद कर के न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया गया है. चूंकि वो बालिग है तो माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जहां वो जाना चाहे वहां जाए. लड़की को मां के सुपुर्द कर दिया गया है. पूछताछ के क्रम में महिला ने स्पष्ट इंकार किया है कि उसने कोई पैसा और जेवरात लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

9 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

10 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

15 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

23 घंटे ago