Bihar

पुलिस देखकर ताड़ी दुकान से भाग रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मुजफ्फरपुर में भीड़ ने काटा बवाल; 5 जवान घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस से बचकर भाग रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसके स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और जमकर बवाल काटा। भीड़ की ओर से किए गए पथराव में पुलिस के 5 जवान घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। मामला सदर थाना इलाके का है। पुलिस की तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। भीड़ के उग्र होने के चलते नगर डीएसपी राघव दयाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी जानबचाकर मौके से हटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक पुलिस सदर थाना इलाके के रामदयालु इलाके में बुधवार शाम छापेमारी के लिए पहुंची। इस बीच ताड़ी दुकान से एक युवक पुलिस के डर से भागने लगा। भागते-भागते वह रेलवे ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सोनू महतो के रूप में हुई है। वह रामदयालु स्टेशन के बगल वाले मोहल्ले में रहता था। सोनू की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

आक्रोशित भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जमकर बवाल काटा। उन्होंने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बुधवार रात करीब तीन घंटे तक स्थानीय लोग हंगामा करते रहे। सूचना मिलने पर नगर डीएसपी राघव दयाल भी मौके पर पहुंचे, मगर उग्र भीड़ को देखते हुए उन्हें भी पीछे हटना पड़ा। डीएसपी के बॉडीगार्ड को भी पत्थर लगने से चोट आई है।

पुलिस का छापेमारी से इनकार

सोनू के पिता का आरोप है कि उसका बेटा काम करके घर लौट रहा था। पुलिस ने ताड़ी दुकान के पास से उसे दौड़ाया। वह बचने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी ट्रेन से कट गया। हालांकि पुलिस ने ताड़ी दुकान पर छापेमारी से इनकार किया है। डीएसपी राघव दयाल का कहना है कि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग उन्हीं पर छापेमारी का आरोप लगाकर बवाल करने लगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago