Bihar

मोतिहारी में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़, दनादन चली गोलियां; 7 जख्मी

बिहार के मोतिहारी में बैंक लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। चकिया-मधुबन पथ पर बारा गोविन्द गांव के समीप सोमवार देर शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस व अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश घायल हो गए। इस दौरान दो पुलिस अधिकारी और सिपाही को भी छर्रे लगे हैं। जख्मी बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, देर शाम चंपारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत ने अस्पताल जाकर बदमाशों को देखा और मौके पर मौजूद अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उस रास्ते से कुछ बदमाश गुजरने वाले हैं। पुलिस की टीम ने तत्काल अवरोधक लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस बीच, पुलिस टीम की नजर मधुबन की ओर से आ रहे एक टेम्पो पर पड़ी। उसे रुकने का इशारा किया गया तो टेम्पो पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बदमाशों की फायरिंग में चकिया थाने के एसआई मोहम्मद असलम अंसारी, एएसआई हरेश शर्मा व सिपाही कुणाल कुमार को छर्रा लग गया और वे घायल हो गए। बदमाशों की ओर से पुलिस को निशाना बनाकर करीब 15 राउंड फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। इस दौरान चार बदमाश जख्मी हो गए। पुलिस ने जख्मी हालत में चारों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पकड़े गये बदमाशों में हरसिद्धि के नीतेश मिश्र, मुजफ्फरपुर बरुराज के मोहम्मद तौफीद, वैशाली जंदाहां के सनी झा व छौड़ादानो के राजन तिवारी शामिल हैं। बदमाशों को कमर के नीचे गोली लगी है। बदमाशों की तलाशी ली गयी तो हथियार व कारतूस बरामद हुए।

बैंक लूट के आरोपी हैं चारों बदमाश

चकिया आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड में 21 अप्रैल को चार बदमाश पकड़े गये थे। बदमाशों के पास से लूट के दो लाख रुपये, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए थे। गिरफ्तार बदमाशों में मुजफ्फरपुर अहियापुर के रंजीत कुमार, हिन्दू चकिया के अंकुश कुमार, चकिया रानीगंज के कन्हैया कुमार व मधुबन डिहुटोला के प्रदीप कुमार कुशवाहा शामिल हैं। 12 अप्रैल को चकिया में दिनदहाड़े पिस्टल से लैस पांच अपराधियों ने केसरिया रोड हाई स्कूल के समीप आईसीआईसीआई बैंक से 48 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

8 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

9 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

12 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

12 घंटे ago