Samastipur

समस्तीपुर के SP ने आधी रात को नगर व मुफस्सिल समेत 6 थानाध्यक्ष को किया इधर से उधर, कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर SP विनय तिवारी ने क्राइम कंट्रोल के लिए नगर और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष समेत जिले के छह विभिन्न थानाध्यक्षों का तबादला किया है। सोमवार की आधी रात SP विनय तिवारी द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

SP ने नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को नगर थाने से हटाकर पूसा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि DIU शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य को नगर थाना का अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही वह DIU का प्रभार भी देखते रहेंगे।

इसके अलावा मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा को पटोरी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वह पिछले 2 सालों से मुफस्सिल के थाना अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। राघवेंद्र मणि त्रिपाठी को पुलिस केंद्र से दलसिंहसराय भेजकर वहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को दलसिंहसराय थाना से हटाकर अंचल पुलिस निरीक्षक रोसड़ा बनाया गया है। जबकि रोसरा के अंचल पुलिस निरीक्षक हारुनी राम को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार को पुलिस कार्यालय से अंचल पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय बनाया गया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह को DIU से मुफस्सिल थाना अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पूसा थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी को JSI दलसिंहसराय बनाया गया। SP द्वारा जारी किए गए आदेश में दलसिंहसराय के अंचल पुलिस निरीक्षक उमा शंकर राय को अंचल पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल बनाया गया है। वहीं अपराध शाखा में तैनात ASI धर्मेंद्र कुमार को अपराध प्रवाचक शाखा में तैनात किया गया है।

सभी को देना होगा घोषणा पत्र :

वहीं सभी पुलिस पदाधिकारी को SP ने यथाशीघ्र अपने नए स्थल पर योगदान करने का आदेश देते हुए निर्देश दिया है कि उनके खिलाफ अगर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज है, विभागीय कार्रवाई लंबित है या नहीं है, शराब को लेकर 10 वर्ष के लिए थाना अध्यक्ष पद से वंचित किया गया है या नहीं इन सभी से जुड़े बिंदुओं पर घोषणा पत्र देना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

8 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

9 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

10 घंटे ago