Bihar

पटना एयरपोर्ट पे विमान की आपात लैंडिंग, तकनीकी खराबी आने पर लिया यह फैसला, 77 यात्री सुरक्षित

बांग्लादेश से नेपाल के लिए उड़ा विमान अचानक पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उतरा तो लोग चौंक पड़े। विदेशी विमान पटना एयरपोर्ट पर नहीं आते हैं, इसलिए सनसनी स्वाभाविक थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह विमान ढाका से काठमांडू के लिए उड़ा था, लेकिन तकनीकी खामी की वजह से इसे पटना एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने नजदीकी सुविधा पटना में देखते हुए इमरजेंसी में पटना उतारने की मंजूरी दी। तकनीकी खामी के कारण इस विमान ने पटना में लैंडिंग की है। दोपहर बाद पौने तीन बजे तक फॉल्ट को दूर नहीं किया जा सका है, जिसके कारण अभी यह विमान पटना में ही है। तकनीकी खामी का समय पर पता लग जाने और समय पर नजदीकी एयरपोर्ट पर उतार लिए जाने के कारण यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं

यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा नहीं गया है। उन्हें विमान के अंदर ही बाकी सुविधाएं दी जा रही हैं। यात्रियों को मैसेज दिया जा रहा है कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद विमान काठमांडू के लिए उड़ने की तैयारी करेगा। तकनीकी टीम विमान के फॉल्ट की जांच कर रही है और देखा जा रहा है कि कोई बड़ी समस्या तो नहीं। BBC371 में सभी 77 यात्री सुरक्षित बैठे हुए हैं। डायवर्ट होकर दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर इस फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। विदेशी विमान होने के कारण ग्राउंड स्टाफ भी चौंक गए।

जांच में OK नहीं होने पर एयर इंडिया से जाएंगे यात्री

जानकारी बाहर देने से मना था, लेकिन एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे लोगों को पता चला तो खबर बाहर आई। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी 77 यात्री विमान में सुरक्षित हैं। इन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजा जा सकता है, हालांकि फिलहाल तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जांच में यह ठीक पाया जाता है, तभी BBC371 को उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी। वरना, एयर इंडिया के विमान से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

8 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago