Bihar

जाति गणना की सुनवाई जल्द कराने की पिटीशन: बिहार सरकार की हाईकोर्ट में गुहार, सुनवाई नहीं हुई तो जा सकते हैं सुप्रीम कोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने जाति आधारित गणना पर रोक लगा दी है। अब बिहार सरकार ने हाई कोर्ट के सामने प्रेयर किया है कि सुनवाई जल्द से जल्द की जाए, ताकि आगे का काम किया जा सके। अगली सुनवाई की तारीख 3 जुलाई 2023 को है। यह अब से 2 महीने के बाद है।

जाति आधारित गणना का काम 80% पूरा तो कर लिया गया है, लेकिन उसे 100% करने के लिए वक्त की जरूरत है। 15 मई तक इसे पूरा किया जाना था। लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद इसे रोक दिया गया है। अब बिहार सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल पी के शाही ने इस पर जल्द सुनवाई करने की गुहार लगाई है।

रोक के बाद राजनीति भी गर्म

हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार की राजनीति काफी गर्म है। सत्तारूढ़ दल की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा की मंशा थी कि वह जाति आधारित गणना ना होने दें। हालांकि भाजपा के तमाम नेता यह कहते नजर आ रहे हैं कि बिहार सरकार यानी कि नीतीश कुमार की गलत नीतियों की वजह से जाति आधारित गणना पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है।

मामले में बिहार के सीनियर वकील वाई वी गिरी के अनुसार सरकार ने भले हाई कोर्ट के सामने प्रेयर किया है। लेकिन, यह भी स्पष्ट है कि यदि हाईकोर्ट इसकी जल्द से जल्द सुनवाई नहीं करता है तो बिहार सरकार जातिगत गणना जल्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में प्रेयर कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago