समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा- 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें देशभर के 2798 अभ्यर्थियों का जेई के पद पर चयन हुआ है। इसमें दलसिंहसराय शहर की एक छात्रा भी सफल हुई है। मोल्विचक नवादा निवासी नवीन कुमार साह की पुत्री निशा कुमारी का पूरे देश में 83 वां रैंक आया है। जिससे उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।
निशा कामेश्वर नारायणा सिंह पॉलीटेक्निक कॉलेज समस्तीपुर की छात्रा है। उनके पिता नवीन बताते है कि वह शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज थी। निशा पहली बार परीक्षा में बैठी थी और सफल हुई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति दी जाएगी।
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…