Bihar

बिहार में नए शिक्षकों को मिलेगा 55000 से अधिक वेतन, BPSC का सिलेबस व एग्जाम पैटर्न समेत मुख्य जानकारी जानिए..

बिहार सरकार ने हाल में ही नई शिक्षक भर्ती नियमावली लागू की है. जिसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में पौने दो लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. नीतीश कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है. बीपीएससी के जरिए इन शिक्षकों की बहाली होगी और अब नए बहाल हुए शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा. मई महीने में ही इसका अब विज्ञापन भी जारी कर दिया जाएगा.

अब आगे क्या होगा..

बिहार सरकार कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए शिक्षकों की बहाली करेगी. नियुक्ति प्रस्ताव को मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंजूरी दी गयी. तय मूल वेतन के साथ ही भत्ते और पेंशन की स्वीकृति दी गयी है. जिसके बाद अब जल्द ही शिक्षक नियुक्ति के लिए अभियाचना बीपीएससी को भेजी जाएगी. विद्यालय के शिक्षकों को 44 हजार 130 रुपए से लेकर 55 हजार 610 रुपए तक ग्रॉस वेतन मिलेगा. मई में नियुक्ति का विज्ञापन जारी हो जाएगा.

सरकार पर पड़ेगा खर्च का ये बोझ

बिहार में शिक्षकों की इस बंपर बहाली से राज्य सरकार पर 5994 करोड़ का अनुमानित वार्षिक खर्च केवल प्लस टू स्कूलों के पद सृजन से पड़ेगा. वहीं 4629 करोड़ का अनुमानित खर्च सालाना प्रारंभिक से मध्य स्कूलों के लिए सृजित पद के लिए पड़ेगा.

BPSC के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का इंतजार

वहीं अब शिक्षक अभ्यर्थियों को इस बात का इंतजार है कि आखिर बीपीएससी किस तरह से इस परीक्षा का आयोजन करता है. बता दें कि सभी जिलों से रिक्तियां मंगवाने के बाद बीपीएससी जल्द ही विज्ञापन जारी कर देगी. वहीं सिलेबस और उसके पैटर्न की भी तैयारी चल रही है. जल्द ही बीपीएससी शिक्षक परीक्षा का सिलेबस और उसका पैटर्न भी तय करेगा.

नई बहाली वाले शिक्षकों का वेतन

  • कक्षा 1 से 5 – मूल वेतन 25,000, ग्राॅस सैलरी 44,130 रुपये
  • कक्षा 6 से 8 तक- मूल वेतन 28,000 रुपये , ग्राॅस सैलरी 49,050 रुपये
  • कक्षा 9 और 10 – मूल वेतन 31,000 रुपये और ग्राॅस सैलरी 53,970 रुपये
  • कक्षा 11 और 12 – मूल वेतन 32,000 रुपये और ग्राॅस सैलरी 55,610 रुपये

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

6 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

15 घंटे ago