Bihar

बिहार: नालंदा के अस्पताल में एक दूसरे पर टूट पड़े सिपाही और वकील, शराब मामले से जुड़ी वजह को जानिए…

नालंदा में शर्मशार करने वाली एक घटना घटी जब कानून के दो रखवाले ही आपस में भिड़ गए और सदर अस्पताल कैंपस में ही हाथापाई करने लगे. वकील और पुलिसकर्मी की इस भिड़ंत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे और लोग दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं. इस पूरे प्रकरण के पीछे की वजह जानिए..

सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भिड़े

कानून के दो रखवाले सदर अस्पताल बिहारशरीफ में आपस में भिड़ गए .मारपीट भी करने लगे. मामला है कि उत्पाद विभाग की पुलिस ने नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधना गांव निवासी श्याम चौधरी के नाबालिग पुत्र को शराब बरामदगी को लेकर मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल आये, जबकि न्यायालय के आदेश पर श्याम चौधरी के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार भी मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल पहुंचे .

वकील और सिपाही की दलील

अधिवक्ता ने बताया कि उत्पाद विभाग का सिपाही प्रमोद कुमार रंजन उनका फोटो खींच लिया. उसे डीलिट करने कहा गया तो जिद पर अड़ गया. फोटो को वह कई जगह वायरल कर रहा था और कहा था कि यही वकील है. जबकि उत्पाद विभाग के सिपाही का कहना था कि वकील मेडिकल जांच कराने में कुछ गलत करवा कर रहे थे.

सदर अस्पताल में लोगों की भीड़

कानून के दो रखवाले ने जब मारपीट शुरू की तो सदर अस्पताल में काफी भीड़ लग गयी .एक दूसरे पर आरोप लगे .यही हाल रहा तो अधिवक्ता और उत्पाद विभाग की सिपाही कहीं भी आपस में भिड़ सकते हैं. उत्पाद विभाग पर आरोप लगा है कि गलत ढंग गिरफ्तारी की जाती है. बिना कुछ शराब बरामदगी ही पुलिस गिरफ्तार कर लेती है और मारपीट भी करती है. यह आरोप कोई नया नहीं है. आए दिन उत्पाद विभाग के कर्मियों की पिटाई भी होती है और उत्पाद विभाग भी ग्रामीणों पर लाठी भी बरसाते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

6 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

15 घंटे ago