Bihar

मांझी डुबोएँगे नीतीश की नैया? बिहार CM पर लगाया यह आरोप; कहा- साथ रहने की जो कसम खाई थी उसे तोड़ सकते हैं

नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी एकता बनाने में लगे हैं। इधर महागठबंधन के सहयोगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक, संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी है। राजगीर में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में खुले मंच से जीतन राम मांझी ने जो बयान दिया है उसे लगता है कि मांझी का मूड नीतीश को लेकर बदल रहा है। पूर्व सीएम ने नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाते हुए अपना पुराना वादा तोड़ने की चेतावनी दी है।

नालंदा में राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद जीतन राम मांझी ने मीडिया को जिस तरीके से बयान दिया उससे लगता है कि माझी का मूड अब बदल रहा है। जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के खिलाफ दबी जुबान में बगावत का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने पहले ही मेरे साथ हकमारी की है। हम लोगों ने 2 सीट की मांग की थी लेकिन मंत्रिमंडल में एक ही सीट मिला। इससे हमारी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। कार्यकर्ता कह रहे हैं कि हम वादा तोड़ भी सकते हैं।

जीतन राम मांझी ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार के साथ रहने की कसम खाई है। लेकिन राजनीति में कोई कसम नहीं होती। कार्यकर्ता मंत्रिमंडल में 2 सीट की मांग कर रहे हैं। एक काटकर मंत्री पद मिलने से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक ने अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में उनकी पार्टी को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ने पर भी विचार कर सकती है। मांझी ने दावा किया कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की ताकत रखती है। पार्टी के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हैं। उन्हें कहा कि लोकसभा चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व मिलना ही चाहिए।

जीतन राम मांझी अपने बयानों से अक्सर नीतीश कुमार का टेंशन बढ़ाते रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार के नीतियों का विरोध किया। मुख्यमंत्री पद के लिए भी उन्होंने अपने बेटे का नाम आगे करते हुए कहा कि जिन लोगों का नाम 2025 के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है उनसे हमारा बेटा बहुत काबिल है। उन्होंने कहा कि संतोष पढ़े लिखे हैं और जिनका नाम लिया जा रहा है उनको(तेजस्वी यादव ) अभी कई बार पढ़ा सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि दलित समाज को सीएम बनाने में उचित प्रतिनिधित्व अभी तक नहीं मिला। एक बार मौका मिला भी तो बीच में हटा दिया गया।

इससे पहले जीतन राम मांझी ने भाजपा के अमित शाह से मुलाकात की थी। हालांकि, सरदारनी बढ़ने पर बाद में माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर मुलाकात करने की बात बता दी गई। इससे पहले भी पार्टी की गरीब संपर्क यात्रा के दौरान जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के विरोध में बयान बाजी की।

नीतीश के करीबी और विश्वासपात्र सहयोगी कहे जाने वाले मांझी के इस बयान से बिहार की सियासत में नई तस्वीरें सामने आ सकती है। बीजेपी ने उनके बयान को लपक लिया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि जीतन राम मांझी का कहना बिल्कुल सत्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

16 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

20 घंटे ago