Bihar

हिंसा के बीच मणिपुर में फंसे बिहारी स्टूडेंट्स की वापसी, 163 छात्रों को लेकर पटना पहुंचा विशेष विमान

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रयास से मणिपुर हिंसा में फंसे बिहार के स्टूडेंट्स की राज्य वापसी हुई. इन छात्रों को एक विशेष विमान से पटना लाया गया है. पटना पहुंचने के बाद बिहार सरकार के अधिकारियों ने इन्हें फूल देकर स्वागत किया. वहीं सकुशल बिहार वापसी के बाद छात्रों ने भी राहत की सांस ली. छात्रों ने बिहार सरकार को शुक्रिया कहा और बताया कि वहां वो बहुत डरे हुए थे. छात्रों ने कहा कि जहां वह रुके हुए थे वहां से कुछ दूर पर बमबारी हो रही थी. पटना लौटे 163 छात्रों में झारखंड के भी 21 छात्र थे इन्हें बस से रांची रवाना किया गया है.

मणिपुर में मैतेई समुदाय के आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन के बाद वहां बिहार के छात्र फंसे हुए थे. बिहार के 300 से ज्यादा छात्रों के वहां फंसे होने की बात कही जा रही थी ये सभी छात्र अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं. इसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इनकी सकुशल वापसी के इंतजाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया था.

सीएम ने दिया था अधिकारियों को निर्देश

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मणिपुर के मुख्य सचिव से संपर्क स्थापित कर बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कहा था. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को कहा था कि मणिपुर में रहने वाले जो छात्र बिहार लौटना चाहते हैं उनके लौटने का व्यवस्था कराएं. इसके बाद मंगलवार को मणिपुर के इंफाल से 163 छात्रों को लेकर 8.40 बजे प्लाइट पटना के लिए रवाना हुई और करीब 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची. छात्रों के रिसीव करने उनके परिजन एयरपोर्ट पहुंचे थे. अपने बच्चों को सकुशल देखकर उनकी खुशी देखी जा सकती थी.

मणिपुर में आरक्षण के लिए हिंसा

दरअसल मणिपुर में मैतेई आरक्षण विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई थी. हालाकि अब स्थिति नियंत्रन में है. यहां नागा, कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई थी. मैतेई समुदाय जहां आरक्षण की मांग रही है वहीं नागा और कुकी समुदाय इसका विरोध कर रहा है. मणिपुर हाई कोर्ट ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का आदेश सरकार को दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

25 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

54 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago