Bihar

बिहार: महिला पर चरित्रहीनता का आरोप, पति को 12 वर्ष तक हजामत नहीं बनाने की सजा… मामला जानकर रह जाएंगे दंग

बिहार में वैशाली जिले के पातेपुर नगर पंचायत का चुनाव लड़ चुकी अनुसूचित जाति की एक महिला पर चरित्रहीनता का लांछन लगा उसके स्वजातीय पंचों ने ही उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया। महिला के पति को 12 वर्ष तक खुद हजामत नहीं बनाने और न ही किसी अन्य की बनाने की सजा सुनाई गई है।

महिला ने स्थानीय पुलिस व प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलने पर मानवाधिकार के लिए काम कर रहे संस्था सिसक फाउंडेशन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। महिला ने शिकायत की होती तो निश्चित कार्रवाई करते। संस्था को दिए आवेदन में कहा गया है कि आठ ग्रामीणों ने मिलकर मेरे पति एवं बच्चों पर दवाब बनाकर पंचायत बैठाई।

पंचायत में पति को धमकाया कि अपनी पत्नी की पिटाई करो, अन्यथा तुम्हारे घर आने-जाने वाले सभी लोगों की पिटाई की जाएगी। महिला ने कहा कि वह पंचायत की राजनीति में सक्रिय है, इसलिए भी उस पर चरित्रहीनता का लांछन लगा जाति व समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है।

न सिर्फ स्वजातीय बल्कि गांव के सभी जाति-समुदाय के लोगों को बातचीत करने, किसी तरह की मदद करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं उसके पति को 12 वर्षों तक हजामत नहीं बनाने अथवा किसी सैलून में हजामत बनाने पर रोक लगा दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago