Samastipur

चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने किया सदर अस्पताल का भ्रमण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- राजद के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विक्रम गिरी ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में भ्रमण कर स्वास्थ्य से जुड़े मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी भवन जाकर दूर-दराज के इलाके से आये हुये मरीजों को बिहार सरकार के द्वारा मिल रहे स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने महिला वार्ड में जाकर साफ-सफाई का मुआयना किया। तत्पश्चात आपातकालीन वार्ड में जाकर वहाँ की व्यवस्था का जायजा लिया।

पत्रकारों से बात करते हुये उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा किये गये कार्य से बिहार की जनता को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की जाँच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, दवाई आदि निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे विकास के मॉडल को दूसरे राज्य अपने यहाँ अपना रहे हैं।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, राजद नेता जितेंद्र सिंह चंदेल, कार्यालय सचिव रोशन यादव, राम विनोद पासवान, मनोज कुमार राय, शंकर यादव, परवेज़ आलम, भिखरी प्रसाद सिंह समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago