Bihar

माले MLA महबूब आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सरकारी कार्य में बाधा डालने का लगा आरोप, जानें पूरा मामला

सरकारी कार्य का विरोध करना माले विधायक महबूब आलम (Mehboob Alam) को महंगा पड़ गया. कटिहार के बारसोई अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में माले विधायक महबूब आलम पर प्राथमिकी दर्ज हुई है.

अवर निबंधन कार्यालय के प्रधान लिपिक के द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के साथ-साथ विधायक के खिलाफ भी अनाधिकृत रूप से धरना-प्रदर्शन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. 22 मई को यह धरना-प्रदर्शन किया गया था. इसको लेकर अब प्राथमिकी दर्ज हुई है. वहीं, विधायक महबूब आलम फिलहाल पटना में हैं. उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि इस मामले को लेकर वो खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे और उन्हें पूरी जानकारी देंगे.

अतिक्रमण के खिलाफ था प्रदर्शन

कटिहार के बारसोई अनुमंडल के अवर निबंधन कार्यालय परिसर को अनाधिकृत रूप से अतिक्रमणकारियों से प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया था. इस मामले को लेकर स्थानीय बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के माले विधायक महबूब आलम ने पीड़ित दुकानदारों और अन्य लोगों के साथ मिलकर 22 मई को निबंधन कार्यालय प्रशासन का विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया था. सब रजिस्टार के विरोध में नारेबाजी भी की थी, जिसको लेकर बारसोई अनुमंडल के अवर निबंधन कार्यालय के प्रधान लिपिक सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बारसोई थाने में माले विधायक महबूब आलम के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया है.

विधायक के खिलाफ थाने में आवेदन

रजिस्टार के आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि निबंधन कार्यालय बारसोई में स्थानीय विधायक महबूब आलम के नेतृत्व में अचानक अज्ञात लोगों के द्वारा भारी संख्या में कार्यालय के अंदर पहुंचकर कार्य बाधित कर दिया गया.

स्थानीय विधायक निबंधन कार्यालय परिसर के आसपास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे थे, इसलिए विधायक महबूब आलम और अज्ञात लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन सरकारी कार्य में बाधा डालने और अनाधिकृत रूप से धरना प्रदर्शन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया जाए. इस पर बारसोई थाने में मामला दर्ज हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago