समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलामेघ गांव निवासी पूर्व सरपंच डॉ. बालेश्वर सिंह के पौत्र व अरविंद कुमार सिंह के पुत्र आशुतोष सन्नी ने यूपीएससी की परीक्षा में 489 रैंक प्राप्त कर जिले और प्रखंड का मान बढ़ाया है। आशुतोष बचपन से ही मेधावी रहे है। वर्तमान में वह दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड में सीओ के पद पर कार्यरत हैं।
आशुतोष सन्नी ने बताया की हमे जो जिम्मेदारी मिली उसे निभाते हुए यूपीएससी की तैयारी की। आईएएस बनने का सपना आज ईमानदारी से नियमित पढ़ाई करने के बाद पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि उनके दादा पूर्व सरपंच थे, जिनसे उन्हें लोगों की सेवा करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने इसका श्रेय अपने दादा, माता-पिता और गुरु को दी है।
पैक्स अध्यक्ष अरविंद सिंह के पुत्र आशुतोष सन्नी के साथ साथ उनके माता- पिता को समस्तीपुर क्षत्रिय करणी सेना परिवार के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल एवं ठाकुर संग्राम सिंह के द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार पाग चादर माला से सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चंदेल ने कहा की अगली पीढ़ी के लिए यह एक प्रेरणा है। जो भी बच्चे ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे, सफलता उनकी कदम चूमेगी। हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार दें।
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…