आदतन अपराधी ही नहीं, वर्दी वाले भी अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं। रविवार की रात मुंगेर में यही हुआ। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित एक सैलून में शादी के लिए तैयार हो रही 26 वर्षीय युवती को पटना में तैनात बिहार पुलिस के जवान ने गोली मार दी। गोली लड़की के बाएं साइड कंधे के पीछे से लगते हुए दाहिने साइड सीने से निकल गई।
गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इस दौरान जवान ने भी खुद को जान मारने की नीयत से कनपटी में सटाकर पिस्तौल से फायर किया, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गया।
ब्यूटी पार्लर के एक लड़के ने गोली चलाने वाले युवक अमन कुमार को पकड़ा, लेकिन किसी तरह अमन उसके चंगुल से छूट कर वहां से भाग गया। कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, जो पटना पुलिस में बताया जाता है। उसने भी अपने ऊपर फायरिंग की थी, लेकिन पिस्टल नीचे गिर गया था। युवती को गोली मारने के बाद जवान वहां से फरार हो गया। लड़की के परिजनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित युवती की रविवार की रात ही होने वाली थी शादी
जानकारी के अनुसार, युवती की रविवार की रात शादी होने वाली थी। बारात आने से पहले लड़की सैलून में तैयार होने गई थी। रात लगभग 8:30 बजे बिहार पुलिस में जवान और उसके प्रेमी अमन कुमार ने पार्लर के अंदर घुसकर लड़की को गोली मार दी। आरोपी जवान अमन कुमार महेशपुर गांव निवासी बलराम सिंह का पुत्र है, जो पटना में बिहार पुलिस में तैनात है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…