Bihar

राजद विधायक किरण देवी के ठिकानों पर सीबीआई रेड, लालू परिवार के करीबी हैं पति अरुण यादव

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा RJD विधायक किरण देवी सहित कई अन्य आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. किरण देवी के बिहार के पटना, भोजपुर सहित कई लोकेशन हैं, बताया जा रहा है कि सीबीआई इन सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. किरण देवी के बारे में बताया जाता है कि वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के बेहद करीबी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई भोजपुर के अंगियांव स्थित आवास और पटना के सरकारी आवास पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है. सीबीआई द्वारा 9 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई द्वारा जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. CBI मुख्यालय के द्वारा इस खबर की पुष्टि भी की गई है. सीबीआई अधिकारी के मुताबिक पटना, भोजपुर के साथ -साथ दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा में सर्च ऑपरेशन हो रहा है.

विधायक किरण देवी के पति अरुण यादव हैं, जो पूर्व में RJD पार्टी से विधायक रह चुके हैं. इसके साथ ही उ्हें बिहार में रेत कारोबार (Big Sand Businessman) में एक बड़े नाम के तौर पर जाना जाता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राबड़ी देवी के अपार्टमेंट में सारे फ्लैट की खरीदारी अरुण यादव ने ही की थी. इस बात का खुलासा IRCTC घोटाला मामले के अनुसंधान के दौरान हुआ था. इसी मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी CBI पूछताछ कर चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago