Bihar

बिहार: कबाड़ में किलो के भाव बेच दी बच्चों को निःशुल्क मिलने वाली कोर्स बुक, एक ट्रैक्टर भरकर किताबें जब्त

बिहार सरकार एक तरफ जहां योजनाओं के तहत छात्रों को निशुल्क किताबों का वितरण कर रही। वहीं, पूर्णिया में किताबों को कबाड़ी में बेचने का खेल चल रहा है। मामला जिले के के. हाट थाना क्षेत्र के डोनर हाउस चौक का है। जहां एक कबाड़ दुकान से पुलिस ने सत्र 2023-24 की कक्षा 1 से 3 की किताबों और दूसरी पाठ्य सामग्रियों को बरामद किया है।

वहीं, कबाड़ की दुकान से पूर्णिया और रोहतास जिले की 12 बंडल किताबें और 425 पीस डायरी समेत दूसरी पाठ्य सामग्रियों भी जब्त की गई है। पुलिस एक ट्रैक्टर पाठ्य सामग्री जब्त कर थाने लेकर आई है। साथ ही शातिर अनुसेवक को भी दबोचा जो किताबें और दूसरी पाठ्य सामग्री को बेच आया था।

वहीं, शहर के के हाट थाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने पुलिस और शिक्षा महकमे की नींद उड़ा दी है। जब्त किए गए इन पाठ्य सामग्रियों में पूर्णिया जिले के कक्षा 1 के 7 बंडल किताबें मिली हैं। एक बंडल में 40 किताबें हैं। ये सभी बोरे में सील पैक्ड है। वहीं जब्त पाठ्य सामग्रियों में कक्षा 1 से 5 तक की 425 डायरी, पुरानी किताबें और प्राइवेट स्कूल की किताबें भी मिली हैं। पुलिस ने सरकारी स्कूल की पाठ्य सामग्रियों की खरीद बिक्री के गोरख धंधे में शामिल अनुसेवक मो सकील और कबाड़ दुकानदार मो असफाक आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया अनुसेवक जिले के के.नगर प्रखंड के प्राथमिक स्कूल में अनुसेवक के पद पर पदस्थापित है। जबकि गिरफ्तार कबाड़ी दुकानदार चिमनी बाजार इलाके का रहने वाला है। पूर्व में भी इस अनुसेवक का नाम भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों में सामने आ चुका है।

पुलिस की गिरफ्त में आए कबाड़ दुकानदार मो. असफाक आलम ने बताया कि जिले के के.नगर प्रखंड के प्राथमिक स्कूल के चपरासी मों सकील ने उसके पास आकर पहले पाठ्य सामग्री को बेचने की डील फिक्स की। इसके बाद 7 हजार रुपए में उस चपरासी ने सारी पाठ्य सामग्री बेंच दी।

वहीं, मौके पर मौजूद कसबा की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि के. हाट थाना की पुलिस ने शहर के डोनर चौक स्थित कबाड़ी की दुकान से भारी संख्या में पाठ्य सामग्री बरामद की है। पाठ्य सामग्री में पूर्णिया जिले के अलावा रोहतास जिले की भी पाठ्य सामग्री भी शामिल है।

फिलहाल पुलिस ने कबाड़ दुकान से बरामद पाठ्य सामग्री को जब्त कर लिया है और उसे थाने ले आई है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों मास्टरमाइंड से पूछताछ जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago