Bihar

जातीय गणना केस पर जेडीयू का बड़ा आरोप, कहा- BJP की शह पर हाईकोर्ट में दायर हुई पिटिशन

जातीय गणना पर पटना हाईकोर्ट की रोक के बाद बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। जेडीयू ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि जाति आधारित गणना के खिलाफ भाजपा की शह पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होने कहा कि याचिका दाखिल करने वाले अपरोक्ष रूप से बीजेपी के राजनीतिक एजेंट हैं।

जातीय गणना पर जदयू ने बीजेपी को घेरा

जातीय गणना मामले पर बीजेपी को घेरते हुए नीरज कुमार ने कहा कि अगर बीजेपी जातीय गणना की पक्षधर हैं। तो वो भाजपा शासित राज्यों में जातियों की गिनती की पहल क्यों नहीं करती है। वहीं दूसरी तरफ जातीय गणनी पर लगी रोक को बीजेपी हाईकोर्ट में बिहार सरकार की नाकामी बता रही है। सरकार हाईकोर्ट में मजबूत पक्ष भी नहीं रख सकी।

9 मई को अगली सुनवाई 

आपको बता दें 4 मई को पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना केस में सुनवाई के बाद अपने अतंरिम आदेश में कहा था कि जातीय गणना पर रोक लगे। और अब तक का डेटा संरक्षित किया जाए। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 3 जुलाई तय की थी. जिसके बाद अगले ही दिन नीतीश सरकार की ओर से कोर्ट में जल्द सुनवाई की अपील की गई। जिसके बाद कोर्ट ने अब 9 मई को अगली सुनवाई तय की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago