Bihar

एक साल से फरार पति को देख पत्नी ने बीच सड़क कर दी पिटाई, पहले पति को छोड़कर समस्तीपुर के मंदिर में रचाई थी शादी

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र इलाके में रविवार को पति पत्नी के बीच जमकर हाई वोल्टेज बरामद किया। इस दौरान सड़क पर ही घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। शादी के बाद धोखा खाई एक पत्नी ने अपने पति को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पहले जमकर पिटाई की। मौके पर आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति का कहना है उसकी पत्नी पहले से शादीशुदा था। जमीन और रुपये के लिए उसे मुझे अपने जाल में फंसाया। वहीं महिला का कहना है कि मैंने अपने पहले पति को छोड़कर इस युवक को अपना सबकुछ सौंप दिया। फिर वह भाग गया।

दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे

मामले में महिला कविता देवी ने बताया कि आज से डेढ़ साल पूर्व सकरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी भाग्य नारायण राय के पुत्र राजीव राय ने महिला कविता देवी को शादी के लिए दबाव डालने लगा। शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद महिला कविता देवी अपने पति को छोड़ इस युवक से तकरीबन 1 वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिले के पूसा में स्थित राम जानकी मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

शादी के 3 माह बाद ही राजीव, कविता को छोड़ फरार हो गया

शादी के महज 3 महीने बाद ही युवक राजीव कुमार अपनी पत्नी कविता देवी को छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद पूरा मामला कविता देवी को समझ में आ गया। इसके बाद उन्होंने मामले को लेकर सकरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच सदर थाना क्षेत्र इलाके में युवक को पत्नी कविता देवी ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। वहीं स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेते हुए सकरा थाने की पुलिस सुपुर्द कर दिया है। मामले में आरोपी युवक राजीव राय ने बताया कि महिला कविता देवी की पहले ही शादी हो चुकी है और वह मेरे जमीन और पैसे को लेकर फंसाना चाहती है। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago