National

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री राष्ट्रपति से मिले, पटना में दरबार लगाने से ठीक पहले मुलाकात की वजह जानिए..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बागेश्वर धाम वाले बाबा (bageshwar baba) धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर बिहार का सियासी माहौल अभी गरम है. महागठबंधन के कई नेताओं व बिहार सरकार के मंत्रियों की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं. वहीं भाजपा खुलकर बागेश्वर बाबा के पक्ष में मैदान में उतर गयी है. इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गयी है.

राष्ट्रपति से मिले बागेश्वर बाबा

बागेश्वर धाम सरकार (bageshwar dham sarkar) पंडित धीरेंद्र शास्त्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जाकर मिले. उनके सोशल मीडिया के वेरिफाइड अकाउंट से तस्वीर शेयर की गयी है जिसमें बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ दे रहे हैं. इस मुलाकात की वजह भी बताई गयी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की वजह

बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से धीरेंद्र शास्त्री की ये मुलाकात 8 मार्च 2024 यानी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर है. दरअसल इस दिन ‘पंचम कन्या विवाह महोत्सव’ का आयोजन किया जाना है और इसी कार्यक्रम में आमंत्रण देने के सिलसिले में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे.

बिहार में सियासत तेज

बता दें कि बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से बयानबाजी तेज है. पटना के नौबतपुर में लग रहे बागेश्वर दरबार को जहां बिहार में सत्ता पक्ष के नेता विरोध कर रहे हैं वहीं भाजपा समर्थन में खड़ी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago