Bihar

बिहार: हथकड़ी के साथ जेल से बाहर आकर युवक ने की शादी, अपनी ही दुल्हन के अपहरण मामले में है बंद

बिहार के सीतामढ़ी में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां कोर्ट की अनुमति पर पुलिस कस्टडी में एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई है। दरअसल, प्रेमी अपनी प्रेमिका के अपहरण के मामले में जेल में पिछले साल 2022 के छह नवंबर से बंद है। इस बीच प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के एडीजे फर्स्ट के पास आवेदन देकर शादी की गुहार लगाई थी। उसे लेकर कोर्ट ने अनुमति जाहिर करते हुए दोनों की शादी पुलिस कस्टडी में कराने का निर्देश दिया।

शादी में शामिल नहीं हुए युवक के परिजन

कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को प्रेमी को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। फिर प्रेमी-प्रेमिका की पुलिस कस्टडी में कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी कराई गई। इस दौरान युवती के परिजन उपस्थित रहे। वहीं, युवक के परिजन इस शादी से इनकार कर रहे हैं और वे इस शादी में शामिल नहीं हुए।

तारीख पर मिलने के दौरान तय की शादी की रणनीति

जानकारी के अनुसार, जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के आशोगी गांव निवासी अमरनाथ महतो की बेटी अर्चना कुमारी (23) और नरकटियागंज निवासी गोपाल प्रसाद के बेटे राजा कुमार (28) का साल 2016 से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच पिछले साल 2022 के चार नवंबर को दोनों घर छोड़कर चले गए। उसके बाद उसी दिन प्रेमी राजा कुमार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया। इस पर कार्रवाई कर बैरगनिया थाना पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। फिर युवक को छह नवंबर को जेल भेज दिया। तबसे युवक राजा कुमार जेल में ही बंद था। जेल में रहने के दौरान युवक और युवती दोनों ने मिलकर रणनीति तैयार की और तारीख पर आने के दौरान दोनों की बात हुई। फिर युवती ने अपने परिजनों को समझाया तो वे शादी के लिए मान गए। फिर युवती और युवक दोनों ने कोर्ट में आवेदन देकर शादी के लिए अर्जी लगाई।

अभी पुलिस कस्टडी में ही रहेगा युवक

कोर्ट ने भी दोनों का बयान लेकर शादी का आदेश दिया, जिसके तहत शनिवार को शादी कराई गई है। फिलहाल शादी के बाद युवक को वापस पुलिस कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। वहीं, युवती कोर्ट में शादी के बाद पेशी के लिए गई है। जहां तीन बजे के बाद उसका फर्द बयान लिया जाएगा। फिर जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। फिलहाल युवक जेल में ही रहेगा।

युवती के भाई ने बताया कि युवक की बहन का ससुराल उसके गांव आशोगी में ही है। युवक अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों का संपर्क हुआ और पिछले आठ साल से दोनों का संपर्क आज शादी में बदल गया।

Avinash Roy

Recent Posts

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

13 मिनट ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

58 मिनट ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

9 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

18 घंटे ago