Bihar

बिहार के हर जिले में खुलेगा साइबर थाना, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर

बिहार में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम पर आखिरकार सरकार की नींद टूटी है. नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में बिहार के सभी जिलों के साथ साथ रेल पुलिस जिलों में साइबर क्राइम थाना खोलने की मंजूरी दे दी गयी है. सरकार ने कुल 44 साइबर क्राइम थाना खोलने का फैसला लिया है.

कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों को मंजूरी

नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में कुल 17 एजेंडों को मंजूरी दी गयी. सरकार ने कृषि रोड मैप को सैद्धांतिक मंजूरी दी. यानि पैसे का प्रबंध नहीं किया गया है लेकिन सरकार 2023 से 2028 तक पांच सालों में कृषि रोड पर कुल 1 लाख 62 हजार 268 करोड़ रूपये खर्च करेगी.

राज्य कैबिनेट की बैठक में मुंबई में बिहार भवन बनाने का भी फैसला लिया गया. केंद्र सरकार ने मुंबई में बिहार भवन बनाने के लिए 2751 वर्ग मीटर जमीन दिया है. बिहार सरकार ने इस जमीन को लीज पर लेने पर सहमति जतायी है. इस जमीन के प्रीमियम की राशि चुकाने के लिए 160 करोड़ रूपये खर्च करने की भी मंजूरी दी गयी. बता दें कि केंद्र सरकार ने मुंबई पोत प्राधिकरण के एलफिस्टन स्टेट में बिहार सरकार को जमीन दिया है.

नयी रजिस्ट्री नियम को मंजूरी

नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार में नयी रजिस्ट्री नियमावली को भी मंजूरी दे दी गयी. नयी नियमावली के तहत अब जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए गवाह की जरूरत नहीं होगी.

नल-जल का काम पीएचईडी को

कैबिनेट की आज हुई बैठक में ग्रामीण इलाकों में नल-जल योजना का काम पंचायती राज विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के जिम्मे कर दिया गया. वहीं समग्र शिक्षा अभियान के तहत काम कर रहे शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए 35 अरब 51 करोड़ रूपये जारी करने का भी फैसला लिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

53 मिनट ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

6 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

17 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

17 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

18 घंटे ago