Bihar

गिरिराज को याद आया माफिया अतीक-अशरफ का मर्डर सीन: पटना में पत्रकारों से बोले-थोड़ा दूर रहिए, प्रयागराज में कांड हो चुका है

पटना में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मीडिया कर्मियों ने घेर लिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रयागराज में कांड हो चुका है भाई। थोड़ा दूर रहिए।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र शास्त्री 13 मई को पटना आ रहे हैं। पटना के तरेत पाली में 18 मई तक उनका कार्यक्रम है। 15 मई को दिव्य दरबार का भी आयोजन किया गया है। शुक्रवार को आयोजन स्थल का जायजा लेने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही।

इसलिए गिरिराज को याद आया प्रयागराज कांड: 

माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। पुलिस दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जा रही थी। पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक और अशरफ से सवाल कर रहे थे। इसी बीच पत्रकार के वेश में आए तीन हमलावरों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अतीक के सिर में गोली मार दी। फिर अशरफ पर फायरिंग की। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मीडियाकर्मी बनकर आए तीन अपराधियों लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य ने 16 सेकेंड में ही 10 राउंड फायरिंग की। पहली गोली चलाने के बाद वे लगातार पिस्टल का ट्रिगर दबाते रहे।

तेजप्रताप और उनकी सेना को दिया जवाब

बागेश्वर सरकार के बिहार आने से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। तेजप्रताप और राजद नेताओं के बयान के बाद बीजेपी ने मोर्चा संभाल लिया है। केंद्रीय गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि गांधी मैदान में बागेश्वर सरकार को सनातन धर्म के प्रचार की इजाजत नहीं दी गई।

ईद के दिन मजमा लगता है और नमाज के बाद पीएम मोदी को गाली दिलवाई जाती है। नीतीश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

पत्रकारों ने जब गिरिराज सिंह से पूछा कि मंत्री तेजप्रताप यादव बागेश्वर सरकार के विरोध के लिए अपने संगठन DSS के युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस पर गिरिराज सिंह बिना तेजप्रताप का नाम लिए कहा कि जिस दिन हनुमान की सेना जागेगी, उस दिन सारी सेना चुप हो जाएगी।

ये सब धमकी कोई ना दे। राभक्त की सेना विरोध का सामना करेगी। राम की तपस्या की भूमि तरेत पाली से विरोध करने वाले ताड़का सुर का नाश हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को नौबतपुर के तरेत गांव पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री के पहुंचते ही गांव के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। गाड़ी से उतरने के बाद वे मोटरसाइकिल से राघवेंद्र सरकार मठ पहुंचे। वहां उन्होंने मठ के अंदर राम जानकी मंदिर में दंडवत प्रणाम कर महंत सुदर्शनाचार्य से मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद लिया। सुदर्शनाचार्य जी ने उन्हें भगवत गीता देकर उनको सम्मानित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

1 घंटा ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

1 घंटा ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

9 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago