Bihar

बिहार में एसिड अटैक, घर में घुसकर पति पत्नी व 2 बच्चों पर सनकी प्रेमी ने फेंका तेजाब

पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-16 स्थित बालिका उच्च विद्यालय के पास किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी व उनके दो बच्चों पर एक युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। युवक महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान चकवारा बखरी थाना पिपरा निवासी रमण पासवान (40), उसकी पत्नी शीला देवी (35), उनके बारह वर्षीय पुत्र व तीन वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। मामले में शीला देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने आरोपित महेश भगत पिता रामजी भगत गिद्धा बलथी थाना साहेबगंज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शीला देवी के फर्द बयान के अनुसार आरोपी महेश भगत के साथ उसका पिछले कई सालों से जान पहचान थी। रविवार रात आरोपित शीला देवी के मकान पर पहुंचा व पति रमण पासवान के सामने ही जबरन साथ ले जाने लगा। इस बात को लेकर उसके व रमण पासवान के बीच काफी झगड़ा भी हुआ। उस समय तो महेश भगत वहां से चला गया। लेकिन पुन: रात 12 बजे के करीब आरोपित मकान के पीछे से सीढ़ी के रास्ते चढ़कर अंदर आ गया। उसने बरामदे में सो रहे रमण पासवान, शीला देवी व दोनों बच्चों पर तेजाब डाल दिया। घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मामले में चकिया इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि शीला देवी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच तथा संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

9 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

10 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

18 घंटे ago