National

Right to Repair: अब कहीं भी ठीक करा सकेंगे स्मार्टफोन और टीवी, खत्म नहीं होगी वारंटी, जानें क्या है नया नियम

जब भी आप कोई स्मार्टफोन, टीवी, बाइक, कार या फिर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स किसी स्टोर से खरीदते हैं तो आपको बताया जाता है अगर आपने वारंटी पीरियड में प्रोडक्ट को कहीं और से ठीक कराया या फिर मॉडीफाई कराया तो इसकी वारंटी खत्म हो जाएगी। इस डर की वजह से लोग बाहर की शॉप में ठीक नहीं कराते थे कि कहीं वारंटी खत्म न हो जाए लेकिन अब ऐसा नही होगा।

केंद्र सरकार ने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ऐसी पॉलिसी लागू की है जिससे आप वारंटी पीरियड में भी अपने प्रोडक्ट को ऑथराइज्ड स्टोर के बजाय कहीं और से भी ठीक करा सकते हैं। कंज्यूमर्स को सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार राइट टू रिपेयर पॉलिसी लेकर आई है।

ग्राहकों को ये माननी पड़ेगी ये शर्त

केंद्र सरकार ने राइट टू रिपेयर पॉलिसी के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है और इसे ग्राहकों क के लिए लाइव भी कर दिया है। इस वेबसाइट पर उन कंपनियों के नाम भी दिए गए हैं जो राइट टू रिपेयर पॉलिसी को फॉलो करते हैं। अब आप सिर्फ कंपनी के सर्विस सेंटर से प्रोडक्ट को ठीक कराने के लिए मजबूर नहीं होंगे। बशर्ते आपको बाहर की शॉप से सिर्फ ओरिजिनल पार्ट ही लगवाने पड़ेंगे।

मंत्रालय ने लागू की नई पॉलिसी

स्मार्टफो, लैपटॉप, कार,बाइक जैसे सामान खराब हो जाने पर आप बाहर ठीक नहीं करा सकते थे। ऐसा करने से उनकी वारंटी खत्म हो जाती थी लेकिन अब ग्राहकों को इस बात से डरने की जरूरत नहीं है। अब आपको खराब प्रोडक्ट को ठीक कराने के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी आप अपने घर के पास की दुकान से ही अपना सामान ठीक करा सकते हैं और इसकी वारंटी भी बनी रहेगी। मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स की तरफ से Right to Repair पॉलिसी लागू कर दी गई है।

हालांकि अगर आप किसी अनऑथराइज्ड शॉप से अपने प्रोडक्ट को रिपेयर कराते हैं तो आपको कुछ शर्तों को फॉलो करना पड़ेगा। Right to Repair Portal अब ग्राहकों के लिए लाइव है। इस पोर्टल से ग्राहक रिपेयर से जुड़े नियमों की जानकारी ले सकते हैं। अगर  आप सर्विस सेंटर जाते हैं और वहां कोई पार्ट नहीं है इस कंडीशन में कंपनी वाले प्रोडक्ट को मना करने से मना करते हैं तो आप बाहर किसी शॉप में भी इसे ठीक करा सकते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपने सामान में ओरिजिनल पार्ट्स ही लगवाएं इससे प्रोडक्ट की वारंटी बनी रहेगी।

पार्ट्स के प्राइस भी चेक कर सकते हैं

राइट टू रिपेयर पॉलिसी के पोर्टल में आपको प्रोडक्ट के पार्ट की जानकारी भी मिल जाएगी। आप जिस प्रोडक्ट को सही करा रहे हैं उसमें लगने वाले पार्ट का दाम क्या है यह भी आप यहां से पता सकते हैं। ऐसे में आप से सर्विस सेंटर वाले ज्यादा पैसे भी नहीं वसूल पाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago