बांका में एक दुल्हन ने कट्टे के साथ जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लाल जोड़े में सजी-धजी दुल्हन के हाथ में देसी कट्टा है और वो भोजपुरी गाने पर कुछ लड़कियों के साथ जमकर डांस कर रही है।
बताया जा रहा है कि दबंग दुल्हन के डांस का ये वीडियो उसकी वरमाला से पहले का है। जिसमें भोजपुरी गाने तोहरा किस्मत में फांसी लिखल बा… हमरा राशि में ए सोना बदमाशी लिखल बा पर दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ हवा में हथियार लहराते हुए डांस कर रही। इसके बाद उसने दूल्हे को वरमाला पहनाई।
वीडियो पंजवारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। खबर है कि हथियार लहरा रही लड़की की शुक्रवार को शादी थी। वरमाले से पहले उसने ये डांस किया। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
बारात के आने पर शुरू हुआ था डांस
पंजवारा थाना क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर बाराहाट थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात बारात आने की बात कही जा रही। वरमाला के लिए आकर्षक रूप से मंच को सजाया गया था। दरवाजे पर बारात पहुंचने के बाद दुल्हन वरमाला के लिए मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी, लेकिन इससे पहले वहां पर लोग खूब डांस कर रहे थे। फिर क्या था दुल्हन ने मंच पर चढ़ने से पहले देसी कट्टे के साथ जमकर ठुमके लगाए।
पुलिस कर रही वीडियो की जांच
दुल्हन के साथ शादी में मौजूद अन्य लोग भी खूब ठुमका लगा रहे थे। बांका के पंजवारा थाना अध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। इस वायरल वीडियो की जांच करवाई जाएगी। वीडियो की सत्यता पाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: भास्कर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…
बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…
समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…
कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…