Bihar

राजधानी पटना में चिरैयाटांड़ पुल के ऊपर बनेगा फ्लाईओवर, जुड़ेगा कंकड़बाग पुल में

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजधानी के चिरैयाटांड़ पुल के ऊपर से करबिगहिया फेज-2 तहत फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जो निर्माणाधीन करबिगहिया एलिवेटेड गोलंबर से राजेंद्र नगर की तरफ जाने वाले कंकड़बाग पुल से जुड़ेगा। इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने नक्शा तैयार कर कागजी प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा जाएगा। विभाग से मंजूरी मिलते ही जमीन अधिग्रहण का प्रक्रिया प्रारंभ किया जाएगा।

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों की टीम ने पिछले माह स्थल निरीक्षण भी किया था। फ्लाईओवर निर्माण के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड को लगभग एक एकड़ जमीन अधिग्रहण करना होगा। वहीं फ्लाईओवर निर्माण और जमीन अधिग्रहण करने में लगभग 260 करोड़ रूपया का खर्च आएगा। फ्लाईओवर बनने से करबिगहिया स्टेशन के समीप से ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

करबिगहिया फ्लावर फेज-1 से राजेंद्र नगर से आने वाले को होगी सुविधा

करबिगहिया फ्लाईओवर फेज-1 के तहत राजेंद्र नगर की तरफ से आने वाले कंकड़बाग पुल को करबिगहिया फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण किया जाएगा।। कंकड़बाग पुल से करबिगहिया फ्लाईओवर गोलंबर होते हुए मीठापुर पुराना बस स्टैंड और मीठापुर एलिवेटेड गोलंबर तक जाने के लिए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी कारण करबिगहिया फ्लाईओवर फेज-1 के निर्माण से राजेंद्र नगर की तरफ जाने वाले लोगों को कोई सुविधा नहीं होगी।

चिरैयाटांड़ पुल के ऊपर फ्लाईओवर बनने से यह होगा लाभ

चिरैयाटांड़ पुल के ऊपर से फ्लाईओवर बनने के बाद राजेंद्र नगर की तरफ जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगा। लोग काफी कम समय में अपनी दूरी तय कर सकेंगे। चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर के ऊपर से पुल बनने के बाद लोग मीठापुर एलिवेटेड गोलंबर से सीधे रैम्प के सहारे निर्माणाधीन करबिगहिया एलिवेटेड गोलंबर पहुंचेंगे, वहां से करबिगहिया स्टेशन के सामने के फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ पुल को क्रॉस करते हुए सीधे कंकड़बाग पुल पर चढ़ जाएंगे।

इसी तरह मीठापुर के पुरानी बस स्टैंड की तरफ से आने वाले लोग कृषि भवन के समीप से निर्माणाधीन करबिगहिया फ्लाईओवर पर चढ़कर निर्माणाधीन करबिगहिया एलिवेटेड गोलंबर से सीधे करबिगहिया स्टेशन के सामने वाले फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ पुल को क्रॉस करते हुए कंकड़बाग पुल पर चढ़ जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

50 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

2 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago