Bihar

बिहार सरकार की कैबिनेट ने 1 लाख 78 हजार शिक्षकों की बहाली पर लगाई मुहर

बिहार (Bihar) में महागठबंधन सरकार ने आज कैबिनेट में 1,78000 से अधिक शिक्षकों (Teachers) की बहाली पर मुहर लगा दी है. शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. कैबिनेट (Cabinet) में कुछ दिन पूर्व ही बिहार पुलिस (Bihar Police) में 75,543 पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें 68,360 पदों पर सीधी भर्ती होगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार की कैबिनेट की बैठक में 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित फैसले को मंजूरी दी गई. बीपीएससी के माध्यम से इन शिक्षकों की नियुक्ति होगी. बिहार सरकार के फैसले के अनुसार पहली से पांच कक्षा तक के लिए 85 हजार 477 शिक्षकों, छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए 1 हजार 745, 9वीं से 10वीं तक के लिए 33 हजार 186 और 11वीं से 12वीं के लिए 33 हजार 186 शिक्षकों की बहाली होगी.

बिहार सरकार ने बिहार में शिक्षकों की भर्ती के साथ ही शिक्षकों के लिए मूल वेतन पर भी मुहर लगा दी है. कैबिनेट के फैसले के अनुसार 11वीं से 12वीं कक्षा के अध्यापकों का मूल वेतन 32 हजार, 9वीं से 10वीं का 30 हजार, छठी से आठवीं का 28 हजार और पहली से 5वीं वर्ग के शिक्षकों का 25 हजार मूल वेतन फिक्स किया गया है.

बीपीएससी के जरिए होगी शिक्षकों की नई नियुक्ति

बिहार सरकार की ओर से शिक्षक नियुक्ति नियमावली को मंजूरी दी गई है. इसके तहत शिक्षक नियुक्ति के लिए टीईटी और एसटीईटी पास अभ्यर्थियों को बीपीएससी की परीक्षा पास करना होगा. हालांकि कई शिक्षक संगठनों और अभ्यर्थियों की ओर से सरकार के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago