Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल प्लान तैयार, 43 लाख यात्रियों की होगी क्षमता, दो फेज में पूरा होगा काम

बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट के स्थायी टर्मिनल को लेकर लेआउट तैयार हो गया है. इस एयरपोर्ट के विकास के लिए उड़ान योजना के तहत लगातार दूसरे साल नबंर वन पर बने रहने के बाद राज्य सरकार ने जमीन दी है. अब इस जमीन पर सुविधाओं का विकास केंद्र सरकार करने जा रही है.

आपको बता दे दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के समय बने इस एयरपोर्ट पर 1950 से 1963 तक आम लोगों के लिए विमान सेवा उपलब्ध थी. जिसके बाद उड़ान योजना के तहत 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेइस एयरपोर्ट को फिर से आम लोगों के लिए खोला. वही इसके बाद से इस एयरपोर्ट की क्षमता और सुविधा के विस्तार की मांग होती रही है.

अब दरभंगा एयरपोर्ट के लेआउट प्लान के तैयार हो गया है जिसके अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट का स्थायी सिविल टर्मिनल 54 एकड़ में बनेगा. जो एयरपोर्ट के दक्षिण होगा और नार्थ-ईस्ट कोरिडोर से जुड़ेगा. बता दे राज्य सरकार की ओर से दी गयी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन पर रनवे का विस्तार और रात में टेकआफ और लैंड करने की सुविधा के लिए आइएलएस सिस्टम लगाया जायेगा.

66 हजार वर्ग मीटर में बननेवाले इस नये टर्मिनल भवन की ब्लू प्रिंट के अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट का मुख्य टर्मिनल दो फेज में बनेगा. टर्मिनल की पूरी क्षमता सालाना 42.5 लाख यात्रियों की होगी. व्यस्ततम अवधि में यहां से एक साथ 2000-500 यात्रियों की आवाजाही हो सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

5 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

14 घंटे ago