Bihar

बिहार शिक्षक बहाली परीक्षा: BPSC ने बताया कैसे रहेंगे सवाल, एग्जाम पैटर्न भी जानें, सिलेबस इस दिन आएगा सामने..

बिहार सरकार जल्द ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है. 1,78,026 विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति की तैयारी जोरों पर है. नयी नियमावली के तहत अब शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन बीपीएससी के तहत होगा. बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट बैठक में पौने दो लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. जिसके बाद अब शिक्षा विभाग इस नियुक्ति प्रक्रिया में जोर-शोर से लगा है. वहीं पहली बार बीपीएससी के जरिए हो रहे शिक्षक भर्ती परीक्षा के सिलेबस (bpsc teacher syllabus 2023) और एग्जाम पैटर्न (bpsc teacher exam paper) को लेकर अभ्यर्थियों के मन में तरह-तरह के सवाल हैं.

इस दिन तक विज्ञापन आने की संभावना..

बिहार में कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब 1,78,026 विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है. यह परीक्षा इसी साल परीक्षा अगस्त में होने की संभावना है. अगले 10 दिनों में बीपीएससी को सरकार से अधियाचना मिल जाने की संभावना है. बीपीएससी के सचिव रविभूषण ने ये बातें कही हैं. विज्ञापन का प्रारूप आयोग के द्वारा पहले ही तय कर लिया गया है. मई अंत तक विज्ञापन आने की संभावना है.

परीक्षा कब तक होगी?

आयोग की ओर से बताया गया कि मई अंत तक विज्ञापन आएगा और उसके बाद एक महीना अभ्यर्थियों को आवेदन करने और उसमें त्रुटि सुधार आदि के लिए मिलेगा. जून अंत तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा. फिर करीब डेढ़ महीने का समय एग्जाम सेंटर की व्यवस्था में लगेगा और इस तरह देखा जाए तो बिहार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा अगस्त से पहले संभव नहीं लग रहा.

शिक्षक परीक्षा का पैटर्न

बिहार में शिक्षक परीक्षा का पैटर्न क्या होगा. इस सवाल का जवाब भी सामने आ गया है. शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बीपीएसससी पीटी यानी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा. एक ही चरण में परीक्षा ली जाएगी और वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे. चार विकल्पों वाले बहुवैकल्पिक प्रश्न रहेंगे जिसका सही जवाब देना होगा. प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक नियुक्ति परीक्षा की तरह ही ये परीक्षा होगी. हालाकि इसकी विस्तार से जानकारी आयोग के द्वारा जल्द दी जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago