समस्तीपुर :- बुधवार को समस्तीपुर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु और उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा पर समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में हुए जानलेवा हमला मामले में 4 दिन बीत जाने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है। इसके विरोध में रविवार को समस्तीपुर एनएसयूआई द्वारा प्रभारी प्रधानाचार्य का पुतला दहन किया गया।
मौके पर जिला महासचिव भविष्य कुमार ने कहा कि पहले से साजिश रच कर जानलेवा हमला कराया गया था। वहीं आंदोलनकारी को जान से मारने का धमकी असमाजिक तत्वों से दिलवाया जा रहा है। यदि स्थानीय पुलिस द्वारा एक सप्ताह में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो एनएसयूआई ही नहीं पूरी कांग्रेस परिवार रोड पर उतरेगी।
सभा की अध्यक्षता अबू अफजल ने तथा संचालन सचिन कुमार उर्फ गब्बर ने किया। मौके पर आनंद कुमार,राजा कुमार, हिमांशु शेखर, रघुवीर यादव, भरत कुमार, मो. आमिर समेत कार्यकर्ता मैजूद थे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…