Bihar

बिहार में किडनैपिंग का नया ट्रेंड.. बेरोजगार को इंटरव्यू के लिए बुलाकर कर लिया अपहरण, पत्नी से 6 लाख की फिरौती मांगी; 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में किडनैपिंग का नया ट्रेंड सामने आया है। बेगूसराय के एक युवक को वॉट्सऐप पर नौकरी के लिए मैसेज भेजा गया। युवक ने तुरंत उस नंबर पर कॉल किया। इसके बाद उसे इंटरव्यू के लिए पटना बुलाया गया। वहां युवक को किडनैप कर लिया गया।

उसकी पत्नी को कॉल कर 6 लाख की फिरौती मांगी गई। परिवार ने भी घबराकर 50 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर युवक को छुड़ा लिया है। गैंग के 3 लोगों की औरंगाबाद गया जीटी रोड से गिरफ्तारी हुई है।

बेगूसराय के छौराही थाना क्षेत्र के डीही गांव के रहने वाले अरविंद कुमार यादव को वॉट्सऐप पर नौकरी का मैसेज भेजा गया। पटना में उसे एक ट्रैक्टर की कंपनी में नौकरी का लालच दिया गया। 22 मई को उसे इंटरव्यू के लिए पटना बुलाया। वो पटना आ भी गया, लेकिन इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया।

युवक की पत्नी को किडनैपर्स ने पीटते हुए वीडियो कॉल किया और 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पत्नी ने 50 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए और पति को छोड़ने को कहा। किडनैपर्स नहीं माने तो महिला ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर औरंगाबाद जिले के पहाड़चापी मोड़ के जीटी रोड से युवक को छुड़ाया। पुलिस ने कैमूर जिले के आदर्श कुमार, एहसान अंसारी और गया जिले के सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर फंसाती है गैंग

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि ये गैंग बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर जाल में फंसाती थी। इंटरव्यू के बहाने बुलाकर अपहरण किया जाता था। वॉट्सऐप से ये लोग बेरोजगार युवकों को मैसेज भेजते थे।

अपहरण की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। जिसने औरंगाबाद जिले से ना सिर्फ अरविंद को बरामद किया बल्कि तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद हुई है। गिरफ्तार तीनों युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। साथ ही उसके गैंग से जुड़े तार को खंगालने में भी जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

16 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

26 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

43 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

1 घंटा ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago