Bihar

बिहार में दिनदहाड़े मुखिया को गोलियों से भूना, मौके पर मौत; कुछ दिन पहले बदमाशों ने मांगी थी रंगदारी

बिहार में बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक मुखिया को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया।

बदमाशों ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की हत्या कर दी। मुखिया क्षेत्र में घूमने गए थे। इसी दौरान पंचायत क्षेत्र के तिलकोड़ा पुल के पास बैलदौड़ नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बदमाशों ने मुखिया को करीब चार गोलियां मारी। गोलियां की आवाज से इलाका थर्रा उठा। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोग भागे-भागे पहुंचे , तब तक अपराधी वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे।

इधर, घटना की जानाकरी मिलते थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और घटना की पड़ताल में जुटे गए। मुखिया की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

वहीं, मुखिया के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले बदमाशों ने फोन कर रंगदारी मांगी थी। इस बारे में मुखिया ने पुलिस को भी सूचना दी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सूचना के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

लोगों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इंकार

इधर, वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से इंकार कर रहें हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटना बढ़ रही है।

वारदात की सूचना पर मधेपुरा के सदर एसडीएम और एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को शांत करने में जुटे हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

5 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

12 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

19 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

20 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

20 घंटे ago