Bihar

बिहार में हरिद्वार सा दिखेगा सिमरिया धाम, CM नीतीश कुमार राज्य को देंगे बड़ा तोहफा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) राज्य में पर्यटन की संभावनाओं का विकास करके एक इसे बड़े उद्योग के रुप में विकसीत कर रहे हैं. राजगीर के साथ अब राज्य के अन्य स्थानों पर भी धार्मिक और एतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास किया जा रही है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संभवत: इसी सप्ताह सिमरिया धाम के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ करेंगे. जल संसाधन विभाग की इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 114.97 करोड़ रुपये है. इस योजना को राज्य कैबिनेट से पिछले दिनों मंजूरी मिल चुकी है.

इस परियोजना के तहत राजेंद्र सेतु और निर्माणाधीन छह लेन नये पुल के बीच करीब 550 मीटर लंबाई में रिवर एज प्रोटेक्शन कार्य के साथ सीढ़ी घाट का निर्माण किया जायेगा. सूत्रों के अनुसार इतना लंबा सीढ़ी घाट और रीवर फ्रंट गंगा आरती के लिए होगा.

इस जगह स्नान घाट के साथ चेंजिंग रूम का निर्माण होगा. साथ ही स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप का निर्माण, पार्क और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, शेडेड कैनोपी, पैदल पाथ-वे, वाच टावर, शौचालय, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था, धर्मशाला परिसर और प्रशासनिक भवन, पास में स्थित मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण किया जायेगा. खासकर कल्पवास मेला आयोजन के लिए निर्माणाधीन छह लेन पुल के निकट वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी.

नीतीश कुमार इससे पहले भी सिमरिया घाट का निरिक्षण कर चूके हैं. बताया जा रहा है कि सिमरिया घाट के विकास के बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे. इससे जिले के युवों के लिए रोजगार की बड़ी संभावनाओं का विकास होगा. इसे लेकर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा है कि देश का सबसे सुंदर रीवर फ्रंट बिहार में बनेगा. उन्होंने कहा था कि हर की पौड़ी से भी सुंदर सिमरिया घाट को बनाया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

8 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago