Samastipur

दलसिंहसराय में अभियान चला कर शहर को कराया गया अतिक्रमण मुक्त, वसूल की गई 45 हजार की जुर्माना राशि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिहसराय :- नगर परिषद द्वारा शहर के मुख्य सड़कों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहर के अतिव्यस्त मार्ग स्टेशन चौक से सरदारगंज चौक तक सड़क के किनारे ठेला और जमीन पर सब्जी बेच रहे अतिक्रमणकारियों से सड़क को खाली कराया गया। अभियान की अगुवाई कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी प्रिंयका कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारि दिनेश कुमार पांडे के नेतृत्व में अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों ने मुख्य मार्गो के किनारे बैठे सब्जी और ठेले में फल बेच रहे दुकानदारों को हटाया।

वहीं सड़को पर अवैध रूप से अपने दुकान के आगे तिरपाल और बांस का घेरा लगाकर दुकान चलानेवाले वाले अतिक्रमण को भी जेसीबी के और ट्रेक्टर के माध्यम से हटाया गया। अतिक्रमण के वाहनों एवं भारी संख्या में पुलिस बल को देख कई सब्जी और ठेला दुकानदार अपना ठेला लेकर भागने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा की शहर को अब किसी भी कीमत पर अतिक्रमण की गिरफ्त में नहीं आने दिया जाएगा। कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।

एसडीओ ने कहा की हर सप्ताह में एक दिन शहर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायगा। वही इस अभियान में अतिक्रमणकारियों से लगभग 45 हजार की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। इस अभियान में डीसीएलआर, बीडीओ प्रफुल्लचंद्र प्रकाश, सीओ राजीव रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, पुलिस अधिकारी समेत काफी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

7 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

14 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

22 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

22 घंटे ago