Bihar

बागेश्वर बाबा की शरण में दिखीं अनंत सिंह की पत्नी, मोकामा से राजद विधायक हैं नीलम देवी

पटना के नौबतपुर में बाबा बागेश्वर सरकार का दरबार लगा है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को ही हनुमंत कथा का आयोजन करके वापस बागेश्वर धाम लौटने गये हैं. वहीं कार्यक्रम के आखिरी दिन उनसे मुलाकात का सिलसिला चलता ही रहा. कार्यक्रम के आखिरी दिन पटना के होटल में धीरेंद्र शास्त्री की शरण में भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और राजद विधायक नीलम देवी दिखीं.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पटना के पनाश होटल में ठहरे हैं. यहीं से वो रोजाना कथा के लिए नौबतपुर जाते हैं. रात्रि विश्राम उनका पनाश होटल में ही होता है. वहीं बुधवार को भी उनसे मिलने वीआइपी कैटेगरी के लोग आते रहे. इसी क्रम में मोकामा से राजद विधायक नीलम देवी भी बागेश्वर सरकार की शरण में पहुंचीं.

बता दें कि नीलम देवी ने राजद के टिकट पर मोकामा में उपचुनाव जीता और विधायक बनीं हैं. नीलम देवी राजद नेता व पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं जो अभी जेल के अंदर सजा काट रहे हैं. वहीं नीलम देवी के अलावे केंद्रीय मंत्री अश्विणी चौबे, भोजपुरी सिने नेत्री अक्षरा सिंह और सुपरस्टार पवन सिंह उनसे मिलने पहुंचे. अक्षरा सिंह ने भक्ति गीत बाबा बागेश्वर सरकार के आगे सुनाए.

बताते चलें कि नौबतपुर में बुधवार को हनुमंत कथा का आखिरी दिन है. बुधवार को ही कथा का समापन होगा और इसी दिन रात 9 बजे पंडित धीरेंद्र शास्त्री वापस बागेश्वर धाम लौट जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago