Bihar

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा : चेयरमैन बोले- पात्रता मानदंड तय करने में BPSC की कोई भूमिका नहीं, सरकार के निर्देशों का पालन करते हैं

बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा है कि शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्रता मानदंड या कट ऑफ तय करने में बीपीएससी की कोई भूमिका नहीं है. हम केवल सरकार के निर्देशों और इस संबंध में बने नियमों से चलेंगे. उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे लगता है कि यह परीक्षा अंत नहीं है, बल्कि शुरुआत है. आनेवाली कई और भर्ती प्रक्रियाओं भी पात्रता मानदंड या कट ऑफ में कोई बदलाव नहीं होगा.

बीपीएससी को एक नया टास्क मिला

इससे पूर्व अतुल प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि बीपीएससी को सरकार के द्वारा अध्यापक नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजने के लिए एक नया टास्क मिला है. इसके पाठ्यक्रम और संरचना को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. प्राथमिक विद्यालय के लिए 79943 पद, माध्यमिक के लिए 32916 पद, हायर सेकंडरी के लिए 57602 पद है. टोटल पद 170461 है. आगे बीपीएससी चेयरमैन ने कहा कि दो से तीन दिन में इन पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा.

अगस्त तक हो सकती है परीक्षा

अतुल प्रसाद ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के लिए अभ्यर्थी इंटर पास, सीटीईटी और डिप्लोमा या बीएड होना चाहिए. वहीं, माध्यमिक विद्यालय के लिए ग्रेजुएशन, एसटीईटी और बीएड होना चाहिए. हायर सेकंडरी के लिए पोस्ट ग्रेजुएट, एसटीईटी और बीएड पास होना चाहिए. अगस्त तक परीक्षा ले ली जाएगी और इस साल के अंत तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है. बीपीएससी चेयरमैन ने कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. अभ्यर्थियों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा. थोड़ा भी अगर कोई ठीक से पढ़ रहा होगा तो दिक्कत नहीं होगी.

इंटेलिजेंस टेस्ट भी होगा

बीपीएससी के अध्यक्ष ने कहा कि 100 नंबर के प्रश्न रहेंगे. 25 नंबर का इंग्लिश का रहेगा और 75 नंबर का हिंदी, उर्दू या बांग्ला रहेगा. 30 नंबर पास करने के लिए लाना होगा. वहीं, मेन पेपर 150 नंबर का होगा. मेरिट लिस्ट अलग-अलग बनेगा. मेन पेपर में 100 नंबर का प्रश्न नॉर्मल होंगे. बाकी बचे 50 नंबर का जो होगा वो इंटेलिजेंस टेस्ट होगा, ये 50 नंबर विषय ज्ञान से हट कर रहेंगे.

सभी पदों के लिए एक साथ आवेदन

बीपीएससी चेयरमैन ने कहा कि सभी पदों के लिए एक साथ आवेदन लिए जाएंगे. अगर कोई योग्य कैंडिडेट है तो एक साथ तीनों पद के लिए आवेदन कर सकता है. अलग-अलग तिथि पर तीनों एग्जाम में बैठ सकता है. भाषा का पेपर क्वालीफाई नेचर का है. भाषा में दो सेक्शन रहेगा. अंग्रेजी जो कॉमन है और दूसरा हिंदी, उर्दू, बंगला, ये सभी एग्जाम एमसीक्यू बेस्ड रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

6 मिनट ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

2 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

9 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

14 घंटे ago