Bihar

नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान, बागेश्वर बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे

एक ओर जहां बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का लगातार विरोध हो रहा है वही इनके समर्थन में अब बिहार के नियोजित शिक्षक उतर आए हैं। नियोजित शिक्षकों ने बागेश्वर वाले बाबा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि अब वे बाबा बागेश्वर के दरबार में अर्जी लगाएंगे क्योंकि इस वक्त शिक्षकों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है।

इसलिए नियोजित शिक्षकों ने ऐलान कर दिया है कि वे बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ हैं। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। 15 मई को बागेश्वर वाले बाबा का दिव्य दरबार लगेगा जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार में भी नियोजित शिक्षक शामिल होंगे।

बिहार दौरे पर आ रहे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का विरोध भी लगातार जारी है। महागठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता इसे लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। इसे लेकर बीजेपी और आरजेडी के बीच बयानबाजी जारी है। वही अब बिहार के नियोजन शिक्षकों ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नौबतपुर में भारी तादाद में नियोजित शिक्षकों का जुटान होगा। ये लोग बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे। बिहार की नीतीश सरकार उनकी सुन नहीं रही है इसलिए नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जाने का मन बना लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

18 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago