विपक्षी एकता के मिशन पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ शाम करीब पांच बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
एयरपोर्ट से दोनों मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हो गये। दोनों मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के मिशन पर निकले हुए हैं ताकि 2024 के आम चुनावों में केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती दी जा सके। इस मिशन को लेकर वे विभिन्न राज्यों का दौरा कर गैर एनडीए नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और नवीन पटनायक से मुलाकात की है। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत से मुलाकात के बाद आज ही वे पटना वापस चले जाएंगे। इसके बाद उनके विपक्षी एकता मिशन का अगला पड़ाव मुंबई होगा। मुंबई में वे उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…